लातेहार, मई 20 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। बालूमाथ मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा कार्यालय से देश की सेना और शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला। यात्रा का नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने कहा कि देश के सेना की बहादुरी से हम सभी आज गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हमें अपने सैनिकों पर नाज है। तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से थाना चौक,न्यू बस स्टैंड,दुर्गा मंडप होते हुए पूण: शहीद चौक पहुंची। यात्रा में ओबीसी मोर्चा के त्रिवेणी साव,रामकुमार गुप्ता,अखिलेश भोक्ता, विनोद साव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...