लखनऊ, फरवरी 9 -- छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती रैली के चौथे दिन सोमवार को 'अग्निवीर टेक्निकल' श्रेणी के लिए युवाओं ने जोर-आजमाइश की। इस रैली की शुरुआत महानिदेशक भर्ती, लेफ्टिनेंट जनरल अनूप सिंघल ने हरी झंडी दिखाकर की। छह जिलों बाराबंकी, गोंडा, हमीरपुर, कानपुर नगर, महोबा और फतेहपुर की सभी तहसीलों के अभ्यर्थी इस रैली में शामिल हुए। सेना के आंकड़ों के अनुसार, टेक्निकल श्रेणी के लिए कुल 880 युवाओं को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 625 (71.02%) अभ्यर्थियों ने स्टेडियम पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में युवा रविवार की शाम तक पहुंच गए थे। रात में 12 बजे के आसपास एएमसी स्टेडियम के बाहर भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। भोर में 2 बजे स्टेडियम के गेट खुले। इसके बाद बायोमीट्रिक जांच, बैच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.