पटना, मई 13 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि देश की सुरक्षा और सेना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मंगलवार को पटना में पत्रकारों ने जब तेजस्वी से पूछा कि भाजपा तिरंगा यात्रा कर रही है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सेना को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए। राजनीति करने वाले लोग करते हैं तो करें। मेरा मानना है कि देश की सुरक्षा के मसले पर हमें संवेदनशील बने रहना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि भारतीय सेना पर हमें गर्व है। बिहार के दो जवान शहीद हुए हैं। उन पर हमें नाज है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। देश की रक्षा की। तभी हम सब सुरक्षित हैं। इसलिए हमने विशेष संसद सत्र बुलाकर सेना को धन्यवाद देने की बात की है। वैसे भी संसद ही ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सभी दल के लोग अपनी बात कह सकेंगे। हमारी मांग है कि संसद का विशेष सत्र ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.