गढ़वा, मई 21 -- फोटो बंशीधर नगर एक: तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्री बंशीधर नगर में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल लोग हाथ में तिरंगा लेकर शहर का भ्रमण किया। उस दौरान भारत माता की जय के साथ सैनिकों को सम्मान देने के लिए नारे लगाए जा रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि भारत की सेना ने दुनिया को अपने शक्ति और साहस का को परिचय दिया है। यह गौरवान्वित करने वाला है। देश की सैन्य शक्ति को दुनिया ने देखा। ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को बता दिया है कि अब देश आतंकवादी घटनाओं पर पूरे दमखम के साथ जवाब देगा। अगर दुबारा दुस्साहस किया तो पूरी तरह से मिट्टी में मिला दिया जाएगा। सिंदूर ऑपरेशन सिर्फ अस्थायी रूप से रुका है न कि बंद हुआ है। वक्ताओं ने इस दौरान वीर जवानों को सैल्यूट कि...