जहांगीर राजू, फरवरी 9 -- भारतीय सेना ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर एक नया इतिहास रचते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। सेना की एडवेंचर विंग के 49 सदस्यीय विशाल दल ने 27 मई 2025 को सफलतापूर्वक एवरेस्ट शिखर पर चढ़ाई की। यह अब तक माउंट एवरेस्ट के शिखर तक पहुंचने वाला दुनिया का सबसे बड़ा संगठित पर्वतारोहण अभियान दल माना गया है। इस ऐतिहासिक अभियान का नेतृत्व उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी ने किया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के इस दल को 22 जनवरी 2026 को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा "विश्व का सबसे बड़ा एवरेस्ट पर्वतारोहण दल" घोषित किया गया। इस रिकॉर्ड का आधिकारिक प्रमाणपत्र सेना को हाल ही में पिछले शुक्रवार को प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें- कभी नहीं सोचा था शोपियां में बि...