देवरिया, मई 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूत करने पर भाजपा किसान मोर्चा ने पुरवा स्थित संसदीय कार्यालय पर खुशी मनाया। सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को खत्म करके आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक नया इतिहास लिख दिया है। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि भारत ने यह बता दिया कि जो भी हमसे टकराने की कोशिश करेगा उसे नेस्तानाबूद कर दिया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मार्कण्डेय शाही ने कहा की भारत की सेना पर सभी देशवासियों को गर्व है। इस दौरान लोगों ने तिरंगा लहराकर भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान प्रभाकर तिवारी, विजय प्रताप मणि डबलू, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, मुकेश राय, प्रभुनाथ प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.