मैनपुरी, जनवरी 15 -- मैनपुरी। थ्री यूपी बटालियन एनसीसी मैनपुरी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नीरज सिंह के निर्देशानुसार सुदिती ग्लोबल एकेडमी में सेना दिवस अत्यंत सम्मान, गर्व और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स में भारतीय सेना के प्रति सम्मान, कर्तव्यबोध और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंध निदेशक डा. लव मोहन द्वारा ध्वज फहराकर की गई। एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट डा. ओमेश कुमार, शशांक दुबे सहित सभी एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासनबद्ध तरीके से ध्वज को नमन किया। ध्वजारोहण के पश्चात भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और अनुशासन को स्मरण करते हुए वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। डा. लव मोहन ने कहा कि सेना दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा, आत्मसम्मान और संप्रभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.