फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 15 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में गुरुवार को 78वां सेना दिवस करिअप्पा वार मेमोरियल में उत्साह, गर्व और सैन्य परंपरा के साथ मनाया गया। इस दौरान वार मेमोरियल में पुष्पांजलि कार्यक्रम भी हुआ। इसमें सैन्य अफसरों, सैनिकों, अग्निवीरों, पूर्व सैनिकों ने शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना दिवस में पूर्व सैनिकों की उपस्थिति से समारोह और भी भव्य बन गया। राजपूत रेजीमेंट सेंटर के वरिष्ठ अधिकारियों ने सैनिकों की निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता की सराहना की। उन्होंने पूर्व सैनिकों के योगदान और उनकी लगातार उपस्थिति क ो रजीमेंट की गौरवशाली परंपराओं को सुदृढ़ करने वाला बताया। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्र भक्ति के नारे गूंज उठे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...