मथुरा, जनवरी 16 -- सेना दिवस के अवसर पर किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 11 उप्र वाहिनी एनसीसी मथुरा के कमान अधिकारी कर्नल अजय कुमार के निर्देशन में एनसीसी कैडेटों ने जन-जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा कि सेना दिवस शौर्य व बलिदान का प्रतीक है। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर भैंस बहोरा कैलाश नगर, पंजाबी पेच, डैम्पियर नगर होते हुए राजकीय संग्रहालय तक पहुंची। रैली के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति के नारों के माध्यम से आम जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की। डैम्पियर नगर चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कैडेट्स ने भारतीय सेना की वीर गाथाओं, त्याग एवं बलिदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.