चमोली, मई 20 -- भारतीय सेना के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देवाल बाजार में विभिन्न स्कूलों के छात्रों, अध्यापकों और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। रैली के माध्यम से देश भक्ति का संदेश दिया गया। मंगलवार को जड़ी बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री बलबीर घुनियाल और भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्रा की अगुवाई में कन्या हाईस्कूल, राइंका, शिशु मंदिर विद्यामंदिर, हिमालय पब्लिक स्कूल के छात्र अध्यापक, भाजपा कार्यकर्ता टैक्सी स्टैंड देवाल में एकत्रित हुए और रैली निकाली। ढ़ोल नगाड़ों के साथ भारत माता की जय, हिन्दुस्तान अमर रहे, वंदे मातरम जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा कस्बा गुंजायमान हो गया है। रैली बस स्टेंड, रूपकुंड मार्ग से होते हुए शंकर चौक मंदिर मार्ग होते हुए पूरे कस्बे में घूमे और फिर स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.