गिरडीह, मई 21 -- राजधनवार। ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता व भारतीय सेना के सम्मान में मंगलवार को भाजपाईयों ने धनवार में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में धनवार, मनसाडीह, डोरन्डा मंडल से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। यह तिरंगा यात्रा धनवार प्रखंड कार्यालय परिसर से निकली और पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए गांधी चौक पहुंची। इस दौरान भाजपाई व आमजन हाथों में तिरंगा लिए हुए थे और भारत मां की जयघोष कर रहे थे। पूरे उत्साह के साथ लोग भारतीय सेना जिन्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, भाजपा नेता उदय सिंह, कृष्णदेव रजक, बिनोद शर्मा आदि ने कहा कि आज पूरे भारतवासी भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम से गौरवान्वित है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर उनके दर्जनों आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर ...