नई दिल्ली, मई 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सेना के साहत और परामक्रम के सम्मान में दिल्ली कांग्रेस ने शुक्रवार की शाम जंतर-मंतर पर जय हिन्द यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भारतीय सेना के समर्थन में नारे लगाए। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत अपना सर्वस्व समर्पित कर रही भारत की थल, जल और वायु सेना का मनोबल बढ़ाने और उसे मजबूत करने के लिए पूरा देश एकजुट होकर साथ खड़ा है। यादव ने कहा कि जय हिन्द यात्रा के द्वारा कांग्रेस का लक्ष्य देशवासियों तक संदेश पहुंचाने का है कि तिरंगे की रक्षा और सुरक्षा के लिए एकजुट रहने का समय है। यह भी बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.