आजमगढ़, मई 19 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड अजमतगढ़ में सोमवार को सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में सेना के शौर्य और सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में कई सामाजिक संगठनों के अलावा ब्लॉक के समस्त कर्मचारी,अधिकारी उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में दर्जनों गांव के ग्राम प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक, महिला एवं पुरुष सफाई कर्मी शामिल रहें। तिरंगा यात्रा अजमतगढ़ ब्लॉक परिसर से निकलकर विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के नायक रहे गोगा साव भीखी साव की मूर्ति पर पहुंच कर लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तत्पश्चात तिरंगा यात्रा नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर ब्लॉक परिसर पहुंच कर समाप्त हुआ। सुरक्षा के दृष्टि से जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.