गुड़गांव, अगस्त 1 -- गुरुग्राम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा प्रदेश के सभी 377 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालेगी। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका पर 14 फरवरी को फरीदाबाद में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत मंत्री, विधायक और प्रदेश के कार्यकर्ता शामिल होंगे। विभाजन विभीषिका पर जिला स्तर पर भी कार्यक्रम होने हैं। बड़ौली गुरुवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में जिला पदाधिकारियों की मीटिंग से पहले प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस को भी घेरा और कांग्रेस को देश की 140 करोड़ जनता का दिल दुखाने वाली पार्टी बताया। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि देश की जनता का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है और अब कोई भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि ...