लोहरदगा, मई 21 -- लोहरदगा, हिन्दुस्तान टीम।आपरेशन सिंदूर में भारतीय सैन्य बलों के पराक्रम को सम्मान देने के लिए लोहरदगा के सेन्हा, कुडू और कैरो में मंगलवार को तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। सेना के समर्थन में निकाली गई यह तिरंगा यात्रा कुडू न्यू बस स्टैंड से शुरू होकर इंदिरा गांधी चौक, नीचे स्टैंड, मस्जिद मोड़, ब्लॉक मोड़ सहित विभिन्न मुख्य चौराहे से होते हुए वापस बस स्टैंड पहुंची। यात्रा में शामिल सैंकड़ों लोगों ने हाथों में तिरंगा थाम भारत माता की जय और वीर सैनिकों के सम्मान में जयकारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा में कुडू के ग्रामीणों के अलावे अविराम बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। यात्रा की अगुवाई विश्वजीत कुमार भारती, अमित कुमार बंटू, सरजू साहू, टीपू खान, संजय चौधरी, रामखेलावन राम, मिंकु पासवान, विनोद राम, राजा, रौनक कुमार, शशि कुमार, सुद...