लोहरदगा, मार्च 9 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड बस्ती में सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। गुमला जिला के सिसई प्रखण्ड बस्ती निवासी सोमेश्वर उरांव 27 वर्ष का विवाह तीन वर्ष पूर्व कैरो प्रखंड बस्ती निवासी वशिष्ट उरांव की पुत्री नेहा कुमारी के साथ हुई थी। सोमेश्वर सेना का जवान था। उसकी नौकरी नौ साल पहले हुई थी। सोमेश्वर और नेहा शादी के बाद राजी खुशी से रह रहे थे। वह रांची में एक किराये के मकान में रहते थे। उनका एक दो वर्ष का बेटा भी है। सोमेश्वर कुछ दिन पहले छुट्टी में रांची आया था। इसके बाद अपने परिवार के साथ कैरो ससुराल आया था। जहां शुक्रवार को दोनों पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। सोमेश्वर ने नेहा की पिटाई कर दी। जिससे नेहा के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद सोमेश्वर ने भी फांसी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.