चित्रकूट, अप्रैल 30 -- पहाड़ी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव के रहने वाले भारतीय सेना में तैनात जवान की मंगलवार को सुबह बंगलुरु में अचानक हार्टअटैक से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन जानकारी मिलते ही बंगलुरु रवाना हो गए। बुधवार को जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। परसौंजा निवासी कमलेश सिंह के बड़े बेटे 35 वर्षीय पीयूष सिंह करीब 12 वर्ष पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। मौजूदा समय पर उनकी तैनाती गोरखा रेजीमेंट बंगलुरु में तैनाती थी। बताते हैं कि मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे वह अन्य जवानों के साथ व्यायाम के लिए निकले थे। अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। आनन-फानन उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फोन के जरिए जवान के परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.