मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएस कॉलेज में एनसीसी इकाई द्वारा शुक्रवार को भारतीय सेना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने की। उन्होंने कहा कि सेना का अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत होना चाहिए। भारतीय सेना विश्व की सबसे पराक्रमी और साहसी सेनाओं में से एक है। कैडेट्स को वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. जयकांत सिंह और एनसीसी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने भी सम्बोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...