मोतिहारी, मार्च 9 -- मोतिहारी,निप्र। शहर का गांधी मैदान सेना के अदभुत पराक्रम का गवाह बना। दो दिवसीय आयोजन को जिला वासी लंबे समय तक याद रखेंगे। शौर्य वेदनम् उत्सव के दूसरे दिन भी सेना के वीर योद्धाओं ने अपने शौर्य की अनोखी मिशाल पेश की। अपने शूरवीरों को देखने के लिए लोगों का सैलाब आज उमड़ पड़ा। शहर के सभी प्रमुख सड़कें आज मानों गांधी मैदान जाकर समाप्त हो रही थी। सड़कों पर लोगों का रैला दिख रहे थे। भीड़ में बड़ी संख्या में युवा, बच्चे, महिलाएं शामिल थे। सेना के पराक्रम को देख सबके चेहरों पर रोमांच के साथ फक्र का भाव स्पष्ट झलक रहा था। सुखोई व चेतक ने फ्लाई पास्ट कर सबका ध्यान खींचा: कार्यक्रम के शुभारंभ में भारतीय वायुसेना के सुखोई फाइटर जेट ,चेतक हेलीकॉप्टर व परिवहन विमानों ने शानदार फ्लाई पास्ट किया। जैसे ही वे बारी बारी से गांधी मैदान के आकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.