लखनऊ, मई 15 -- सपा सांसद और अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित टिप्पणी कर दी। व्योमिका सिंह को लेकर दिए गए रामगोपाल यादव के बयान पर अब सियासत गर्मा गई है। सीएम योगी ने भी रामगोपाल यादव के बयान पर पलटवार किया। अपने सोशल मीडिया पर एक्स पर सीएम योगी ने लिखा, सेना की वर्दी 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखी जाती है। भारतीय सेना का प्रत्येक सैनिक 'राष्ट्रधर्म' निभाता है, न कि किसी जाति या मजहब का प्रतिनिधि होता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न केवल उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी घोर अपमान है। यह वही मानसिकता है, जो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में राष्ट्रभक्ति तक को बांटने का दुस्साहस करती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.