कटिहार, मई 11 -- सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए निकाली तिरंगा यात्रा कटिहार। कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली। कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव नेतृत्व में शनिवार 10 मई को तिरंगा यात्रा कारगिल चौक से अमर जवान चौक तक निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि हमारे देश का मस्तक विश्व में ऊंचा बनाये रखने के लिए भारतीय सेना पर हमें गर्व हैं। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आम्रपाली यादव व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बताया कि उत्साह का माहौल हैं। इस दौरान पूर्व विधायक सुनीता देवी, संयोगिता सिंह,संजय कुमार सिंह,पंकज तंबाकू वाला, राजेश रंजन मिश्रा,मनी पासवान, इश्तियाक आलम,मो. मुसताक, प्रो. विनोद यादव,राजीव चौधरी, सिमरनजीत सिंह, राज आन...