गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में महिला चिकित्सक से शातिर ने 1.30 लाख रुपये ठग लिए। सेना का अधिकारी बन जालसाज ने कॉल की और सेना में 90 महिला उम्मीदवारों की भर्ती से पहले उनके चिकित्सीय परीक्षण कराने का झांसा दिया। भुगतान के नाम पर उनसे 1.30 लाख रुपये ठग लिए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। इंदिरापुरम निवासी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रगति अग्रवाल का क्लीनिक मयूर विहार, दिल्ली में है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पांच मार्च को उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। कॉलर ने खुद को सेना का अधिकारी बता भर्ती हो रहीं 90 महिला उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण कराने की बात कही। उन्होंने हामी भरी तो एडवांस में ऑनलाइन पेमेंट करने का झांसा दे उन्हें वीडियो कॉल करने को कहा। अपने क्रेडिट कार्ड को उनके पेटीएम खाते से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.