बहराइच, फरवरी 21 -- बहराइच, संवाददाता। रेलवे बोर्ड के सलाहकार आलोक द्विवेदी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानी आश्रित भवन में पहुंचकर महापुरुषों (त्रिमूर्तियों) की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। सेनानी भवन में प्रथम आगमन पर अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में कुछ मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग किया कि स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों, उत्तराधिकारियों को स्वतंत्रता संग्राम के संवाहक के रूप में रियायती दर पर रेल यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराया। बहराइच रेलवे स्टेशन का नामकरण अमर शहीद चहलारी नरेश महाराजा बलभद्र सिंह के नाम पर करते हुए स्टेशन पर उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित कराई जाए। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन की भांति गोण्डा रेलवे स्टेशन प...