भागलपुर, फरवरी 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर लगे जाम का सीधा असर पथ परिवहन निगम के अंतर्गत चलने वाली बसों पर पड़ा है। पथ परिवहन की बसों के नहीं चलने से लगभग एक लाख रुपये के राजस्व की हानि हुई है। पथ परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि विक्रमशिला सेतु पर जाम के कारण एक दर्जन से अधिक बसें भागलपुर से पूर्णिया समेत अन्य जगहों के लिए नहीं जा सकी। ठीक इसी तरह नवगछिया की तरफ से आने वाली दर्जनों की संख्या में बसें भागलपुर डिपो नहीं पहुंच पाईं। इससे निगम को राजस्व की क्षति हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई यात्रियों को परीक्षा ड्यूटी पर भी जाना था। लेकिन वे बस से नहीं जा सके। जाम हटने के बाद एक साथ कई बसों को रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.