कौशाम्बी, फरवरी 7 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा के सैयद सरावा स्थित सेंट सारंग कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। रंगारंग शुरुआत के साथ आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज शहर उत्तरी के विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी रहे। मुख्य अतिथि ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, रिले रेस समेत अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे मैदान में तालियों की गूंज और प्रतिभागियों के उत्साह ने माहौल को जीवंत बनाए रखा। अपने संबोधन में विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और विद्यार...