नई दिल्ली, फरवरी 12 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह को उनकी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाना जाता है। रत्ना पाठक शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट की तारीफ की। साथ ही, उन्होंने उन यंग एक्टर्स पर निशाना साधा जो सेट पर जरूरत से ज्यादा क्यूट बनने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि आलिया ऐसा करने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं करती हैं।कपूर एंड सन्स पर कैसा था आलिया का बर्ताव? कपूर एंड सन्स में आलिया भट्ट के साथ काम कर चुकीं रत्ना शाह ने पिंकविला से खास बातचीत में कहा, "बहुत ही अटेंटिव है वो, तब मैंने जो नोट किया उनके बारे में। वो हमेशा मॉनिटर पर होती थीं। उस वक्त नहीं जब वो एक्टिंग कर रही होती थीं, लेकिन जब दूसरे एक्टिंग कर रहे होते हैं। वो बहुत ध्यान से ऑब्जर्व करती हैं। यह भी पढ़ें- रत्ना पाठक ने बताया ...