अमरोहा, अक्टूबर 7 -- सेटेलाइट ने क्षेत्र में धान की पराली जलाने की एक घटना पकड़ी है। कृषि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसान पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की है। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश ने बताया कि गांव इकोंदा निवासी किसान अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल रहीम के द्वारा अपने खेत में कंबाइन से धान कटाई करने बाद धान के फसल अवशेष (पराली) में आग लगा दी। उपरोक्त घटना सेटेलाइट के द्वारा कैप्चर की गई। प्राप्त लोकेशन के आधार पर कृषि, राजस्व विभाग के द्वारा सयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में घटना सही पाई गई। उन्होंने बताया की धान की पराली जलाने के मामले में किसान अब्दुल सलाम पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.