बोकारो, फरवरी 5 -- दामोदा। बेरमो अनुमंडल में दुगदा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुगदा पूर्वी पंचायत के ब्राह्मण टोला में नवनिर्मित घर का छज्जा का सेटरिंग खोलने के क्रम में दिहाड़ी मजदूर के ऊपर छज्जा अचानक गिर पड़ा। जिससे घटना स्थल पर ही सेटरिंग मजदूर की दब जाने से मौत हो गयी। यह घटना बुधवार दोपहर की बतायी जाती है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ब्राह्मण टोला स्थित नवनिर्मित घर के मुख्य द्वार के छज्जा ढलाई का सेटरिंग मजदूर बबलू साव खोल रहा था। सेटरिंग खोलने के दौरान छज्जा अचानक गिर पड़ा। इस हादसे में दिहाड़ी मजदूर दब गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक दुगदा के नया टोला निवासी बताया जाता है। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव घटनास्थल पर पड़ा हुआ था। चंद्रपुरा में दुर्घटना में बाइक सवार घायल, बीजीएच मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.