सूरत, जनवरी 26 -- सूरत में एक 37 वर्षीय महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने पहले पति को हल्दी वाले दूध में चूहे मारने की दवा दी और फिर उसका गला घोंट दिया। उसने शुरू में इसे बीमारी से हुई मौत बताया लेकिन जब मृतक के भाई ने अंतिम संस्कार को लेकर संदेह जताया और पुलिस से जांच की मांग की तब जाकर पुलिस ने जांच की। फोरेंसिक रिपोर्ट में जहर और गला घोंट कर मारे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।यौन हमले से तंग आकर उठाया कदम पुलिस निरीक्षक एनके कमलिया ने बताया कि एक महिला ने 5 जनवरी को लिंबायत स्थित अपने घर में पति को हल्दी वाले दूध में चूहे मारने की दवा दी और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। महिला को रविवार 25 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह दंपति मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में म...