कोडरमा, जनवरी 12 -- कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में सात से 10 जनवरी तक शिक्षकों के लिए चार दिवसीय इनहाउस ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। ट्रेनिंग प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा, उप प्राचार्य प्रवीण कुमार और एसटीएनसी सुभय कुमार की देखरेख में संचालित हुई। तकनीकी सहयोग में कोऑर्डिनेटर आशुतोष कुमार गौतम, किशोर कुणाल, चंदन पांडेय और शाहिद आलम शामिल थे। मास्टर ट्रेनर के रूप में उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, सतीश कुमार, रणजीत सिंह, आशुतोष कुमार गौतम, अभिलाषा सिंह, मनोज पांडेय और कुरेश शर्मा ने प्रशिक्षण दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...