कोडरमा, नवम्बर 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया के खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 17 से 19 अक्टूबर 2025 तक झारखंड सरकार एवं झारखंड शिक्षा परिषद, रांची के तत्वावधान में गणपतराय इंडोर स्टेडियम, रांची में आयोजित हुई। अंडर-14 बालक वर्ग में ऋषभ राज (38 किलो) ने रजत, नीतिश कुमार (41 किलो) ने कांस्य तथा प्रीतम कुमार यादव (57 किलो) ने रजत पदक जीता। अंडर-17 फ्रीस्टाइल बालक वर्ग में प्रिंस कुमार (71 किलो) ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 फ्रीस्टाइल वर्ग में कुंदन कुमार (70 किलो) ने रजत तथा पीयूष कुमार (74 किलो) ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-17 ग्रीको रोमन शैली में चिराग सिंह (80 किलो) ने रज...