कोडरमा, जनवरी 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सेक्रेड हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सेक्रेड हार्ट स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र राजवीर मोदी, आयुष कुमार, शौर्य तिवारी, मोहित राज, सौरभ कुमार, आर्यन जायसवाल, प्रभजोत सिंह एवं असदक शाजादा ने शानदार प्रदर्शन कर टॉप-10 में स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा में विद्यालय के कुल 73 छात्रों को सर्टिफिकेट के साथ 50,000 से 85,000 तक की स्कॉलरशिप रिबेट प्रदान की गई। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में एलाइंट अकादमी द्वारा सेक्रेड हार्ट स्कूल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में सेक्रेड हार्ट स्कूल के प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद क...