बरेली, फरवरी 23 -- सेक्रेड हार्ट्स सीनियर सेक्रेंड्री पब्लिक स्कूल में रविवार को केजी के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि राधा सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध किया। बच्चों को ग्रेजुएट की गाउन पहन डिग्री लेते देख अभिभावक खुश दिखे। इस दौरान विद्यालय की वार्षिक पत्रिका मिरर का विमोचन हुआ। मेधावी विद्यार्थियों, शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। किडुकेशन-2 की डायरेक्टर सुनाली चौधरी ने बच्चों को अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। डायरेक्टर निर्भय बेनीवाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, खेलकूद, मनोरंजन और सांस्कृतिक क्रिया-कलापों के माध्यम से...