चक्रधरपुर, सितम्बर 27 -- चक्रधरपुर।सेक्रेड हार्ट इंग्लिश स्कूल में शारदीय नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर गरबा और डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने देवी दुर्गा के सम्मान में गरबा और डांडिया का आकर्षक एवं मनमोहक प्रदर्शन किया। जो उनकी खुद की तैयारी थी। डांडिया रास नृत्य देवी दुर्गा के सम्मान में प्रदर्शन किया गया है जो भक्ति गरबा नृत्य के रूप में जन्म लिया है। गरबा नृत्य के रूप में यह नृत्य का वास्तव में देवी दुर्गा और महिषासुर पराक्रमी राक्षस राज के बीच एक नकली लड़ाई का मंचन है। सभी विद्यार्थी हंसते-गाते, झूमते बहुत आनंद उठाये। साथ ही स्कूल में दुर्गा पूजा की अवकाश घोषित की गई। जो आगामी तीन अक्तबर को खुलेगा। इसकी जानकारी विद्यालय की प्राचार्य अंजलिना फर्नांडों ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.