चंदौली, फरवरी 9 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर उसके पति सहित परिजनों की पिटाई करने के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौली के आदेश पर धानापुर पुलिस ने आरोपित ग्राम विकास अधिकारी सहित तीन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपितों के धर पकड़ करने में जुटी है। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 31 अक्तूबर की शाम ट्रक ले जाने को लेकर हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तीखी झड़प हो गई। जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप कर शांत करा दिया था, लेकिन आरोप है कि अगले दिन सुबह ग्राम विकास अधिकारी एवं अन्य आरोपितों ने महिला के साथ छेड़छाड़ एवं गाली-गलौच किया। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के पति और परिजनों के साथ जमकर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.