प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। ग्राम पंचायत सचिवों के मनमाने रवैए और उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को सदर विकास खंड के बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। सचिवों पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगाने, आवास की जियो टैगिंग करने के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। मंगलवार को सदर विकास खंड के 50 से अधिक बीडीसी अमित मिश्र के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए। बीडीसी सदस्यों का आरोप है कि ग्राम पंचायतों में तैनात सचिव सचिवालय में नहीं बैठते, इससे ग्रामीणों को काम कराने के लिए विकास खंड का चक्कर लगाना पड़ता है। ग्राम पंचायतों में सचिवों की ओर से अपने चहेते व्यक्ति नामित कर दिए गए हैं जो काम कराने के लिए पैसे की मांग करते हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगाने के लिए लाभार्थियों ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.