फरीदाबाद, फरवरी 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की कामकाजी महिलाओं के लिए राहत की खबर है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर सेक्टर-78 में आधुनिक महिला हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसमें न केवल सुरक्षित और आरामदायक आवास की व्यवस्था होगी, बल्कि जिम और खेलकूद जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। स्मार्ट सिटी में छोटी-बड़ी 28 हजार कंपनियां है। यहां अनेक राज्यों से महिलाएं यहां नौकरी के लिए आती है, जो निजी कंपनियों, बैंकों, अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और सरकारी दफ्तरों में कार्यरत हैं। इन महिलाओं के लिए अभी केवल रेडक्रॉस का सेक्टर-16 में एक हॉस्टल है। इसमें कमरों की संख्या सीमित हैं। ऐसे में अन्य महिलाओं को ठहरने के लिए सेक्टर व काॅलोनियों में महंगे दर पर कमरे किराए पर लेने पड़ते हैं। उन्हें रहने के लिए ...