फरीदाबाद, अप्रैल 17 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा स्मार्ट सिटी में हॉकी खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं बेहतर होंगी। शिक्षा विभाग सेक्टर-7 स्थित सिही गांव के सरकारी स्कूल के मैदान पर हॉकी के एस्ट्रोटर्फ (सिंथेटिक मैदान) का निर्माण कराएगा। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने कवायद भी शुरू कर दी है। इसके निर्माण का लक्ष्य 24 महीने रखा है। सिही गांव को हॉकी का गढ़ माना जाता था। वर्ष 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां पर एस्ट्रोटर्फ बनाने की घोषणा की थी। खेल विभाग को सेक्टर सात सिही गांव के राजकीय विद्यालय में वर्ष 2019 तक हाॅकी का एस्ट्रोटर्फ मैदान तैयार करना था। विपुल गोयल ने उद्योगमंत्री रहते हुए वर्ष 2017 में शिलान्यास भी किया। एस्ट्रोटर्फ के लिए निर्माण सामग्री भी पहुंची। इस बीच खेल विभाग ने एस्ट्रोटर्फ के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने पर नॉट फिजिब...