फरीदाबाद, फरवरी 15 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। सेक्टर-64डी में चार आधुनिक पार्कों और हरित पट्टी निर्माण कार्य की आधारशिला बल्लभगढ़ के विधायक द्वारा रविवार को रखी गई। करीब 1 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना से सेक्टरवासियों को बेहतर पर्यावरण, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षित सार्वजनिक स्थान उपलब्ध होंगे। विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि परियोजना के तहत चार पार्कों का निर्माण कराया जाएगा, जिनमें सुदृढ़ चारदीवारी, आकर्षक वॉकिंग ट्रैक और ओपन जिम की व्यवस्था की जाएगी ताकि युवा और बुजुर्ग दोनों ही स्वास्थ्य लाभ उठा सकें। मुख्य मार्ग के साथ सोसायटियों के सामने विकसित किए जाने वाले इन पार्कों में हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात्रि के समय भी पर्याप्त रोशनी बनी रहे और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त क्षेत्र की जल व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.