नोएडा, मार्च 18 -- नोएडा। सेक्टर-49 स्थित शताब्दी एन्कलेव सोसाइटी में गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए विधायक ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए कहा है कि शहरी क्षेत्र में पीने योग्य जल की समस्या गंभीर होती जा रही है। गंगाजल की आपूर्ति किए जाने से न केवल भूजल पर निर्भरता कम होगी ब्लकि जल संरक्षण को बढ़ावा भी मिलेगा। सोसाइटी के लोगों की मांग पर जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि शहर के बीचों बीच सेक्टर-49 में यह सोसाइटी है जिसमें करीब एक हजार परिवार रहते हैं। बीते कुछ सालों से यहां पर भूजल स्तर नीचे गिरता जा रहा है जिसके चलते यहां के लोगों को दोबारा और अधिक गहरी बोरिंग करानी पड़ रही है। पेयजल के लिए बोतल बंद पानी पर निर्भर रहना पड़ता है। खराब पानी की वजह से लोगों को पेट संबंधी व अन्य बीमारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.