बोकारो, मार्च 26 -- मंगलवार को संत मेरी स्कूल सेक्टर 4 में ग्रेडुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक हरिमोहन झा, अंतरराष्ट्रीय चित्रकार मोहन आजाद, स्कूल प्रबंधन कमेटी के पीए जकारिया, एमजीएम स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर डा.जोशी वर्गीस व स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर डीनू एम डैनियल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य महाप्रबंधक हरिमोहन झा ने कहा कि आज के दौर में अभिभावकों के पास समय की कमी है। इसके बावजूद बच्चों के साथ वक्त व्यतीत करना चाहिए। अभिभावकों को अपनी इच्छा बच्चों पर नहीं थोपनी चाहिए। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में लेटर एंड नंबर, ह्यूमन लाइफ, योग, वादन, समय प्रबंधन आदि से संबंधित प्रदर्श प्रदर्शित किया। अंत में प्रेप कक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.