बोकारो, फरवरी 19 -- सेक्टर 3 के चक्की मोड़ स्थित दुर्गा पूजा मैदान में जारी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की काफी संख्या में उपस्थिति रही। कथा के दौरान पुरुष व महिला श्रद्धालु आस्था व भक्ति से सराबोर दिखा। कथा व भक्तियम संगीत के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। वृंदावन से बोकारो पहुंचे सुधांशु जी महाराज ने कथा सुनाते हुए कई प्रसंग सुनाए। कहा कि जब तक व्यक्ति किसी को जानता नहीं तब तक श्रद्धा नहीं बढ़ती है। जानने के बाद ही भक्तिभाव जगता है। मौके पर कथा समारोह की तैयारी समिति के मुख्य संरक्षक सुजीत उपाध्याय, अध्यक्ष अनिल सिंह, महासचिव जय सिंह पाली, सचिव विजय लक्ष्मी, शैलेंद्र कुमार तिवारी, बीरेंद्र चौबे, ब्रजेश चौबे आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...