बोकारो, फरवरी 20 -- सेक्टर 3 के चक्की मोड़ स्थित दुर्गा पूजा मैदान में जारी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान तीसरे दिन श्रद्धालुओं की काफी संख्या में उपस्थिति रही। कथा के दौरान पुरुष व महिला श्रद्धालु आस्था व भक्ति से सराबोर दिखा। कथा व भक्तियम संगीत के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। वृंदावन से बोकारो पहुंचे सुधांशु जी महाराज ने कथा सुनाते हुए कई प्रसंग सुनाए। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, गोवर्धन पर्वत धारण, पुतना वध आदि का प्रसंग सुनकर श्रोता भक्त भावविभोर हो गए। भगवान श्रीकृष्ण के सुमधुर बाल लीला का वर्णन करते हुए कहा भगवान श्री कृष्ण ने मात्र छह दिन के थे, तभी से उन्होंने लीलाएं की। इधर राजा कंस की चिंताएं दिनों दिन बढ़ती जा रही थी और उसे मृत्यु भय सता रहा था. राजा कंस ने निश्चय किया कि गोकुल में नवजात शिशु से लेकर छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.