गुड़गांव, मार्च 30 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-21 के निवासी निगम अधिकारियों की अनदेखी का दंश झेल रहे हैं। सेक्टर में बीते तीन माह से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। लगातार शिकायतों के बाद भी लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण सेक्टर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि सफाई अधिकारियों से कई बार अनुरोध और आश्वासन मिलने के बावजूद, स्थिति दयनीय बनी हुई है, जिससे सेक्टर में सफाई और सार्वजनिक स्वच्छता गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। अधिकारी लगातार उनकी इस समस्या को अनदेखा कर रहे हैं। आरडब्ल्यूए के प्रधान प्रकाश लांबा ने बताया कि निगम के एसएसआई और एसआई ने पहले सफाई कर्मचारियों को बदलने पर सहमति व्यक्त की थी, यह स्वीकार करते हुए कि वह अपनी जिम्मेदारियों में विफल हैं, लेकिन इसके बाद भी आज तक इन कर्मचारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.