बोकारो, मई 31 -- शुक्रवार को सेक्टर 2 व चास गुरूद्वारा में सिखों के पांचवे गुरू अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर दो दिन पूर्व शुरु हुए अखंड पाठ का सुबह करीब 10.30 बजे समापन हुआ। जिसके बाद गुरूद्वारा परिसर में शब्द कीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें स्थानीय रागी जत्था ने अपने कीर्तन के माध्यम से संगतो को निहाल किया। इस अवसर पर अर्जुन देव जी महाराज व जहांगीर के बारे में बताया गया। वहीं चास स्थित गुरुद्वारा में शहीदी दिवस के अवसर पर शब्द कीर्तन का आयोजन हुआ। शहीदी दिवस मनाने के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों से पुरुष व महिला संगत जुटे थे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 10.30 बजे से हुई, जो करीब 3 बजे तक जारी रहा। विशेष लंगर में शामिल हुए संगत शहीदी पर्व को लेकर गुरुद्वारा परिसर में प्रबंधन कमेटी की ओर से विशेष लंगर का आयोजन किया गया। स...