बोकारो, जनवरी 2 -- शुक्रवार को सेक्टर 2 गुरूद्वारा में अखंड पाठ की शुरुआत हुई। गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर शुरु हुए अखंड पाठ का समापन 4 जनवरी को होगा। आयोजन को लेकर संगतो की ओर से गत एक सप्ताह से प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। सेक्टर 2, सेक्टर 12, चास व अन्य स्थानो पर पुरुष व महिला संगतो ने गुरू कीर्तन के साथ प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। जिसका समापन शुक्रवार को किया गया। नगर कीर्तन में शामिल सेक्टर 2 गुरुद्वारा के सचिव गुरमेल सिंह ने कहा कि सिखों के अंतिम गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सेक्टर 2 गुरुद्वारा को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। वहीं शब्द कीर्तन के बाद संगतो के लिए लंगर भी लगेगा। जिसमें बोकारो के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से भी संगत शामिल होंगे। रविवार को प्रकाश पर्व सेक्टर 2 गुरुद्वारा के सचिव गुरमेल सिंह ने बता...