गुड़गांव, मई 19 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिले के दस राजकीय कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए सोमवार सुबह 11 बजे से पोर्टल खुलने के बाद आवेदन शुरू हो गए। कॉलेजों में विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों में बीए, बी.कॉम, बीएससी, और बीसीए में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर 32 आवेदन आए हैं। पहले दिन सबसे अधिक आवेदन सेक्टर-14 महिला कॉलेज के लिए आया है। कॉलेज में ऑफलाइन हेल्पडेस्क बनाई गई है: उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से https://admissions.highereduhry.ac.in/ पोर्टल खोल दिया गया है। गुरुग्राम के सेक्टर-9 राजकीय महाविद्यालय कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी संजय कात्याल ने बताया कि पहले दिन ग्रेजुएशन कोर्सों में केवल एक ही आवेदन मिला है। छात्रों की ओर से पोर्टल पर आवेदन के दौरान किसी प्रकार की समस्या की सूचना नहीं मिली है। छात्रों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.