नोएडा, मई 11 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा दो में रविवार को घरों में गंदे पेयजल की आपूर्ति होने के कारण लोग परेशान है। लोगों का आरोप है कि हर दूसरे दिन घरों में गंदा पानी आता है। आरोप है कि लगातार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से भी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। सेक्टर में रहने वाली भारती सिंह ने बताया कि सेक्टर के एच ब्लॉक में रविवार को सुबह गंदे पेयजल की आपूर्ति हुई। पानी में मिट्टी की मात्रा अधिक थी। रंग में काफी काला था, जिसमें से बदबू आ रही थी। ऐसे में लोग उसका इस्तेमाल घर के रोजमर्रा के कार्य में भी नहीं कर पाए। लोगों का आरोप है कि गंदे पानी की समस्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से घरों में गंदे पानी आ रहा है, जिसको लेकर प्राधिकरण से शिकायत भी करते हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.