रांची, सितम्बर 28 -- रांची। एचईसी के सेक्टर दो में जगन्नाथ नगर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन एचईसी के पूर्व सीएमडी अभिजीत घोष ने रविवार को किया। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजकुमार चक्रवर्ती ने बताया कि इस वर्ष पंडाल परिसर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा वाहिनी के सदस्य उपस्थित रहेंगे। मां दुर्गा की पूजा व अनुष्ठान पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों के साथ किए जाएंगे। प्रमुख कार्यक्रम महासप्तमी पर नवपत्रिका प्रवेश का विशेष अनुष्ठान होगा। साथ ही, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और सिम्फनी म्यूजिकल ग्रुप की ओर से गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। महाअष्टमी पर भव्य पूजा, महाभोग, शंख-ध्वनि और नवोदित कलाकारों का मंचन किया जाएगा। महानवमी पर सांस्कृतिक संध्या में एकलव्य बैंड की ओर से कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। पूजा कमेटी के सच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.