नोएडा, जून 21 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सेक्टर और सोसाइटी में 11 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य भोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर हजारों लोगों ने योग अभ्यास किया। बच्चे, बुजुर्ग, महिला सहित सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 6 बजे सभी लोग योगा करने के लिए पार्कों में पहुंचे। वहीं, विभिन्न जगहों पर महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म और गर्भावस्था के समय योगासन की जानकारी दी गई। शिक्षण संस्थान और सामाजिक संगठनों ने भी योग दिवस मनाया। ऐस एस्पायर, इको विलेज, गौर सिटी, ऐस सिटी, अजनारा होम्स, सेक्टर अल्फा, गामा, डेल्टा, स्वर्ण नगरी, पी 3, पी4 ओमेगा सहित विभिन्न सेक्टर व सोसाइटी में योग दिवस मनाया गया। इस दौरान हजारों लोगों शामिल हुए। सुपरटेक इकोविलेज वन में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस...